Showing posts with label नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां. Show all posts
Showing posts with label नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां. Show all posts

Friday, March 4, 2016

विवादित भविष्यवक्ता:- नास्त्रेदमस





नास्त्रेदमस एक प्रख्यात और साथ ही साथ विवादित भविष्यवक्ता कहे जा सकते हैं। प्रख्यात इसलिए क्योंकि बहुत से लोग इन्हें पढ़ना और जानना चाहते हैं।

और विवादित इसलिए क्योंकि इनके द्वारा की गई भविष्यवाणियां कविता के रूप में लिखी गई हैं, उनकी व्याख्या कैसी की जाती है, उन पंक्तियों का क्या अर्थ निकाला जाता है, यह हमेशा संदेहास्पद रहा है।

फ्रांस के रहने वाले नास्त्रेदमस यूं तो औषधि का कारोबार करते थे लेकिन उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियों की वजह से उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान मिलने लगी।

समय-समय पर हमारा नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों से सामना होता रहा है। हम आपको नास्त्रेदमस की कुछ ऐसी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे जो उन्होंने 2016 को लेकर की थीं।

नास्त्रेदमस ने ज्यादातर भविष्यवाणियां वैश्विक स्तर पर राजनीति या सामाजिक हालातों को लेकर की थीं। 2016 के बारे में भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन बहुत कुछ हिला देने वाला है।

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि एक अश्वेत व्यक्ति अमेरिका का राष्ट्रपति बनेगा। यह भविष्यवाणी सही साबित हुई और बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर विराजित हुए।

लेकिन इसके साथ ही साथ एक अन्य भविष्यवाणी भी थी कि वह अश्वेत व्यक्ति अमेरिका का अंतिम राष्ट्रपति होगा। तो अब क्या यह मान लिया जाए कि अमेरिका, जो विश्व का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र माना जाता है, कि सत्ता समाप्त होने वाली है? तो फिर अगली महाशक्ति कौन होगी चीन, उत्तरी कोरिया या फिर कोई और...?

नास्त्रेदमस के अनुसार वर्ष 2016 में मौसम और बिगड़ते तापमान की वजह से कई बड़ी घटनाएं घटित होंगी। बाढ़, सूखा, भूकंप आदि की तीव्रता बढ़ने लगेगी। पानी का स्तर जमीन से काफी ऊंचा हो जाएगा। तो क्या चेन्नई की हालिया स्थिति कुछ इसी ओर इशारा करती है?

ग्रहों के योग और अप्रत्याशित गतिशीलता की वजह से ज्योतिषीय गणित बिगड़ जाएगा और इसका सीधा खामियाजा धरती को भुगतना पड़ेगा।

मध्य एशिया और अन्य खाड़ी देशों के हालात बिगड़ते जाएंगे जिसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल और तेल की कीमतें आसमान छूने लगेंगी।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार मध्य एशिया में बम गिराए जाएंगे और साथ ही साथ यह आसमान में उड़ने वाले यान भी धरती पर आ गिरेंगे। मध्य एशिया के सामाजिक हालात बिगड़ने लगेंगे और अगले 4 साल तक वहां अशांति का माहौल रहेगा।

अरब की लहर दुनिया के 10 राष्ट्रों को अपनी चपेट में ले लेगी, जिनमें ट्यूनिशिया, मिस्र, बहरीन, सोमालिया, लीबिया और सीरिया शामिल हैं।

पहले माया सभ्यता के लोगों ने दुनिया के अंत की चेतावनी दी थी, वहीं अब नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सामने आ रही है जिसमें उन्होंने विश्व के अंत की बात कही थी। इराक का युद्ध हमें इस ओर सोचने के लिए मजबूर कर देता है कि क्या वाकई अब दुनिया का अंत निकट है।

व्हाइट हाउस का सीधा अर्थ अमेरिकी सत्ता से है। नास्त्रेदमस के अनुसार अमेरिका दुनिया पर अपनी पकड़ बनाने की पुरजोर कोशिश करेगा और अपनी बात मनवाने के लिए वह कोई भी हद पार कर जाएगा।

अपनी भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस ने यह भी कहा कि जो अमेरिका की बात नहीं मानेगा वह उसका अस्तित्व ही समाप्त कर देगा। आतंकवाद से लड़ाई के नाम पर इराक और अफगानिस्तान के साथ अमेरिका के संबंध और बिगड़ते हालात तो हम देख ही रहे हैं।

नास्त्रेदमस के अनुसार धरती का तापमान इस कदर बढ़ जाएगा कि बर्फ पिघलने से चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी होगा।

यहां तक कि उत्तरी ध्रुव की बर्फ भी पिघलने लगेगी, वर्तमान वैज्ञानिक भी इस तरह से होने वाले क्लाइमेट चेंज को लेकर काफी परेशान हैं, क्योंकि ऐसे हालात अब दिखने लगे हैं।

इजरायल के मसले पर नास्त्रेदमस कभी भी स्पष्ट नहीं लिख पाए। उन्होंने इतना जरूर कहा था कि 2016 में इजरायल पर चौतरफा आक्रमण होगा,लेकिन स्वयं अमेरिका उसकी सहायता के लिए आगे आएगा। इसके पीछे भी अमेरिका का अपना स्वार्थ होगा।

अगर रूस, अन्य पाश्चात्य देशों में से किसी एक के साथ गठबंधन नहीं करता तो वही एकमात्र ऐसा देश होगा जो विश्व में शांति स्थापित करवा पाने में सफल साबित होगा।

नास्त्रेदमस ने भारत के विषय में भी एका अनोखी भविष्यवाणी की थी जिसके अनुसार इस नश्वर दुनिया में एक ऐसा इंसान जन्म लेगा जिसका कभी कोई अंत नहीं कर पाएगा| वह अनश्वर होगा और उसका जन्म यूरोप या किसी अन्य पश्चिमी देश में नहीं बल्कि भारत में होगा|

अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां कितनी सही या कितनी भ्रामक साबित होती हैं।